facebookmetapixel
Advertisement
हल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयर

पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांव

Advertisement

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने पहले बजट में बुनियादी ढांचे, नए एयरपोर्ट्स, मेट्रो और औद्योगिक गलियारों पर फोकस करते हुए 'विकसित बांग्ला' का रोडमैप पेश किया है

Last Updated- June 22, 2026 | 10:47 PM IST
West Bengal budget 2026
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता बजट पेश करने जाते हुए, साथ में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी | फोटो: PTI

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपने पहले बजट में ‘डबल इंजन’ सरकार के फायदे की झलक पेश करने की कोशिश की। बजट में राज्य के विकास मॉडल को नए सिरे से तैयार करते हुए बुनियादी ढांचा, औद्योगीकरण और केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं को अपनी विकास रणनीति के केंद्र में रखा गया है। 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि नई सरकार का मकसद ‘विकसित भारत’ के जीवंत हिस्से के तौर पर ‘विकसित बांग्ला’ यानी एक ऐसा पश्चिम बंगाल बनाना है जो विकसित, सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार हो।

सरकार ‘पूर्वोदय’ पहल के तहत पश्चिम बंगाल के लिए विकास की व्यापक खाका तैयार करने की भी योजना बना रही है, जिसमें औद्योगिक गलियारे, विनिर्माण केंद्र, और पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। वर्षों से अटकी ताजपुर में गहरे समुद्र वाली परियोजना को अब पूर्वी मेदिनीपुर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिये विकसित करने पर सरकार विचार कर रही है। कनेक्टिविटी प्लान के तहत, दुर्गापुर-आसनसोल और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी के बीच मेट्रो लिंक के लिए तकनीकी आ​र्थिक व्यवहार्यता अध्ययन किया जाएगा।

उड़ान योजना के तहत पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। कोलकाता हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए कल्याणी के नजदीक एक नया हवाई अड्डा बनाने के लिए 1,000-1,500 एकड़ जमीन भी सरकार चिह्नित करेगी।

राज्य सरकार ‘पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा’ लाएगी जिसमें औद्योगिक गलियारे के साथ क्लस्टर के माध्यम से औद्योगिक विकास पर जोर दिया जाएगा। विचारधीन परियोजनाओं में दुर्गापुर में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई और बांकुरा एवं बीरभूम में रक्षा विनिर्माण केंद्र शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की प्रतिभाओं का फायदा उठाने के लिए सरकार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति लाने की योजना बना रही है।

राज्य के वित्त मंत्री ने 8,15,891 करोड़ रुपये के भारी-भरकम कर्ज की ओर इशारा करते हुए इसे ‘संभावित रूप से कमर तोड़ने वाला’ बताया। उन्होंने कहा, ‘केंद्र के सहयोग और वित्तीय सुधारों के जरिये हम इसे टिकाऊ रास्ते पर लाने की कोशिश करेंगे।’ राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के प्रतिशत के तौर पर राजस्व घाटा 1.02 फीसदी रहने का अनुमान है, जो 2025-26 के संशोधित आंकड़े 2.07 प्रतिशत से कम है। इसी तरह राजकोषीय घाटा 2.91 फीसदी रहने का अनुमान है। 

Advertisement
First Published - June 22, 2026 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement