facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

‘जरूरत उन्नत किस्म के बीजों की’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:01 AM IST

हैदराबाद में चल रहे ‘एशियन सीड कांग्रेस’ में पैदावार बढ़ाने और किसानों के लागत मूल्य कम करने के लिए नई किस्म के बीजों की जरूरत पर जोर दिया गया।


इस समारोह का उद्धाटन करने आए कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार बीजों की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं के लिए इंटरनेशनल सीड टेस्टिंग एसोसिएशन से आधिकारिक मान्यता लेने के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहित कर रही है।

मौसम में बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और खाद्यान्नों की अत्यधिक कीमतों के रुप में कृषि क्षेत्र को चुनौतियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नई किस्मों की निश्चित तौर पर जांच, रिलीज, प्रसंस्करण आदि करने के बाद किसानों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया कि नई किस्मों की स्वीकार्यता दर कम रही है क्योंकि किसानों की जरूरतों को देखते हुए बीजों का विकास नहीं किया गया।

पवार ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखने की जरूरत है और किसानों में खेतों के संरक्षण की परंपराओं को फिर से जगाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में 45 लाख क्विंटल बीजों की कमी तकनीकों के तब्दीली के जरिये अगले पांच वर्षों में सुधर जाएगी और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें सम्मिलित रूप से प्रयास कर रही है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने बीज बनाने वाली कंपनियों से कहा कि वे खरीदने योग्य कीमतों पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराएं जिससे कृषि का लागत मूल्य कम हो और खाद्यान्नों के उत्पादन बढ़ सकें।

Advertisement
First Published - November 11, 2008 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement