facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

मक्के की खपत में होगी तेजी से बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:00 AM IST

अगले बारह साल में मक्के की खपत में तेज वृद्धि होने का अनुमान है।


एसोचैम के मुताबिक, उम्मीद है कि मक्के की खपत 12 सालों में मौजूदा 1.51 करोड़ टन से बढ़कर 2.62 करोड़ टन तक पहुंच जाएगी। एसोचैम और एग्रीवाच द्वारा कराए गए एक संयुक्त अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अध्ययन में कहा गया है कि मक्के का उत्पादन हर साल 6 फीसदी की दर से बढ़ रहा है जबकि इसकी खपत महज 4.7 फीसदी की दर से ही बढ़ रही है। एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने बताया कि पिछले दो दशकों के दौरान मक्के की औसत पैदावार करीब 3.82 फीसदी की दर से बढ़ रही है।

रावत ने बताया कि उम्मीद है कि मक्के के उत्पादन में अब पहले से तेज बढ़ोतरी होगी। मक्का के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए देश को 2.62 करोड़ टन मक्के पैदा करने का लक्ष्य हासिल करना होगा।

इसके लिए इसकी उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 30.8 लाख टन तक ले जानी होगी। अध्ययन में बताया गया है कि दूसरे फसलों के चलते मक्के के रकबे में बढ़ोतरी की ज्यादा संभावना नहीं है।

ऐसे में उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए इसकी उत्पादकता बढ़ाने के सिवा और कोई रास्ता नहीं है।  रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्च और खाद्य क्षेत्र की ओर से मांग बढ़ने के चलते मक्के की मांग खासी बढ़ने का अनुमान है।

अध्ययन में कहा गया है कि मक्के के वैश्विक बाजार में भारत अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। भारत को न केवल अपनी जरूरतें पूरी करनी होंगी बल्कि वैश्विक जरूरतों का भी ख्याल रखना होगा।

Advertisement
First Published - November 11, 2008 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement