facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

दशहरी के लिए एशिया में जमीन की तलाश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:41 AM IST

लखनऊ के आम उत्पादक अपने लिए बाजार तलाशने सिंगापुर और हांगकांग के दौरे पर हैं। आम उत्पादकों को यूरोप नहीं बल्कि अब एशियाई देशों से निर्यात ऑर्डर मिलने की आशा है।


मलिहाबाद का मशहूर इलाहाबाद दशहरी आम बीते कई सालों से विदेशी बाजारों में जमीन की तलाश में है। मलिहाबादी दशहरी गुणवत्ता के लिहाज से यूरोप और अमेरिका के बाजारों से खारिज होने के बाद अब खाड़ी के देशों, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से निर्यात ऑर्डर पाने की उम्मीद कर रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य मंडी परिषद की पहल पर आम उत्पादक इन दिनों मलेशिया, हांगकांग और सिंगापुर में दशहरी की प्रदर्शनी लगाने गए हैं। आमों की नर्सरी के संघ के अध्यक्ष शिवशरण सिंह के मुताबिक, इस साल कमजोर फसल होने के बावजूद मलिहाबादी दशहरी को सिंगापुर, मलेशिया और जापान से अच्छे निर्यात ऑर्डर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि ठीक फसल पकने से पहले आयी आंधी के चलते 25 से 30 फीसदी दशहरी आम की फसल बर्बाद हो गयी है।

तापमान में आई आश्चर्यजनक कमी ने भी दशहरी की फसल को तैयार होने में खासा इंतजार कराया। इन सब कारणों से न केवल घरेलू बाजार में दशहरी की कीमतें चढ़ी हैं बल्कि निर्यात की संभावनाएं भी कमजोर पड़ गयी है। इसके बावजूद मंडी परिषद और आम उत्पादकों के संयुक्त प्रयास के चलते हांगकांग और सिंगापुर में लगी आम प्रदर्शनी ने उत्पादकों में उत्साह भर दिया है।

Advertisement
First Published - June 19, 2008 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement