facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

स्टील उत्पादन में ‘ड्रैगन’ से पीछे रहा भारत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 PM IST

इंटरनैशनल आयरन एंड स्टील इंस्टीटयूट (आईआईएसआई) को 66 देशों स मिली रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 की पहली छमाही के दौरान विश्व में 69.60 करोड़ टन कच्चे स्टील का उत्पादन हुआ।


पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 5.7 प्रतिशत अधिक है। जबकि भारत का उत्पादन 2.70 करोड़ टन रहा है। यहां उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल की पहली छमाही में चीन के स्टील उत्पादन में  9.6 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। यहां उत्पादन 26.32 करोड़ टन का रहा है।

जून महीने में भारत की उत्पादन-वृध्दि एशियाई औसत से कम रही है। साल 2008 के जून महीने में एशिया में 683 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन हुआ इसमें भारत की हिस्सेदारी 43 लाख टन की रही जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक है। कच्चे तेल के एशियाई उत्पादन में इस महीने पिछले वर्ष (628 लाख टन) की तुलना में 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय घरेलू स्टील उत्पादकों ने बताया कि इस साल की दूसरी छमाही में कुछ परियोजनाएं चालू हो जाएंगी जिससे इस अवधि में स्टील के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष उत्पादन में लगभग 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, मूल्य में अधिक फर्क होने के कारण इस साल आयात नहीं के बराबर हुए। पिछले साल भारत ने लगभग 60 लाख टन का आयात किया था लेकिन वर्तमान में मूल्य में प्रति टन 200 डॉलर से अधिक का फर्क है। महंगाई से लड़ने के लिए जुलाई तक स्टील की कीमतें नहीं बढ़ाने के सरकार के फैसले के प्रति घरेलू स्टील उत्पादक प्रतिबध्द हैं।

चीन के हाल भी मंदी की तरफ इशारा करते नजर आते हैं। जून 2008 में चीन का मूविंग एनुअल टोटल  (एमएटी)विकास दर घट कर 10.2 प्रतिशत रह गई जबकि साल 2006 के जनवरी महीने में यह 26.3 प्रतिशत थी। चीन ने जून 2008 में 469 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया, इसमें 10.2 फीसदी की बढ़त देखी गई। यूरोपीय संघ में कच्चे स्टील का कुल उत्पादन वर्ष 2008 के जून महीने में 181 लाख टन रहा जो पिछले वर्ष के जून महीने की तुलना में 1.8 प्रतिशत अधिक है।

यूरोपीय संघ में जर्मनी कच्चे स्टील का सबसे बड़ा उत्पादक है। जर्मनी में 41 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया गया जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.1 प्रतिशत अधिक है। यूरोप के अन्य क्षेत्रों जिसमें यूरोपीय संघ से बाहर के सात देश शामिल हैं, ने जून 2008 में 29 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया, इसमें जून 2007 की तुलना में 15.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

तुर्की का उत्पादन 25 लाख टन रहा, इसके उत्पादन में जून 2007 की तुलना में 17.5 फीसदी की बढ़त देखी गई। आईआईएसआई 180 सटील उत्पादकों और विश्व के कुल स्टील (चीन को छोड़ कर) के 75 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है और अब चीन की सदस्यता 20 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखती है।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement