facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भीहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदा

Gold Silver Rate on 17 March: ऑल टाइम हाई के बाद सोना चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 160 रुपये की गिरावट के साथ 87,831 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 17, 2025 | 9:54 AM IST
Gold and Silver Price
Representative image

Gold Silver Rate on 17 March: पिछले सप्ताह नया रिकॉर्ड बनाने के बाद इस सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में सोने चांदी के भाव नरम पड़ गए। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 87,850 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 1,00550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 160 रुपये की गिरावट के साथ 87,831 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 87,991 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 144 रुपये की गिरावट के साथ 87,847 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,847 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,825 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 88,310 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 380 रुपये की गिरावट के साथ 1,00358 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,00738 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 187 रुपये की गिरावट के साथ 1,00551 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00660 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,00357 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,994.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,001.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,996.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.43 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.41 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की नरमी के साथ 34.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement