facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold Silver Rate Today: सोना चांदी की कीमतों में उछाल; जानें घरेलू और ग्लोबल मार्केट में क्या है लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 106 रुपये की तेजी के साथ 87,384 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 25, 2025 | 9:34 AM IST
Gold buying on Diwali
Gold and Silver Price on 25 March

Gold-Silver Rate Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 87,350 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 97,800 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 106 रुपये की तेजी के साथ 87,384 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 87,278 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 152 रुपये की तेजी के साथ 87,430 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,445 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,359 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 296 रुपये की तेजी के साथ 98,789 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,493 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 327 रुपये की तेजी के साथ 97,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,739 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी महीने 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,017.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,015.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 3,018.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.53 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.45 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 33.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement