facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुए सस्ते, घरेलू बाजार में गोल्ड ₹99,000 से नीचे; सिल्वर ₹1.06 लाख से फिसली

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:27 AM IST
Gold-Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब सोने चांदी के भाव  लगातार गिर रहे हैं।दोनों के वायदा भाव आज भी गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 482 रुपये की गिरावट के साथ 98,847 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 99,329 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 530 रुपये की गिरावट के साथ 98,799 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,847 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,749 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव और फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 892 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,501 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,07,393 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,529 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,864 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,695 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,5,651  रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,387.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,408.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 36.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,341.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 35.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,847 99,329 98,799
चांदी 1,06,501 1,07,393 1,05,864
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,387.10 3,408.10 3,341.40
चांदी 36.75 36.91 35.81

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement