facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, चांदी भी 97,000 के पार जाने को तैयार; खरीदारी से पहले देख लें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Rate: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 510 रुपये की तेजी के साथ 86,420 रुपये के भाव पर, चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 96,797 रुपये पर खुला।

Last Updated- February 20, 2025 | 10:03 AM IST
Gold Price Today
सोना-चांदी भाव (फाइल फोटो)

Gold-Silver Price Today, February 20: सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 97,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 510 रुपये की तेजी के साथ 86,420 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 578 रुपये की तेजी के साथ 86,488 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,488 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,411 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Gold at new record high: सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर 86,500 के पार; इस साल अब तक 12 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं भाव

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 391 रुपये की तेजी के साथ 96,797 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 631 रुपये की तेजी के साथ 97,037 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,194 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,797 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ नीतियों से बढ़ी अनिश्चितता, सोने की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 2,949.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,936.10 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 21.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,957.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.15 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.04 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 33.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement