facebookmetapixel
Advertisement
महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर: सोना 320 रुपये चढ़ा, चांदी 1,456 रुपये चमकीऑर्डर हैं, लेकिन मजदूर नहीं! क्या मजदूरों की कमी महंगी कर देगी भारत की इंफ्रा ग्रोथ?बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, कमीशन से लेकर बिक्री तक बदल सकते हैं नियमStock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 240 अंक ऊपर, निफ्टी 24,300 के पारकच्चे तेल में बड़ी गिरावट, WTI 80 डॉलर के करीब; आखिर क्यों टूटे भाव?Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों में आएगा बड़ा एक्शन! Hindustan Copper, Cipla, Welspun Corp समेत 10 स्टॉक्स फोकस मेंबंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ काम

Gold-Silver Price Today: चांदी 73 हजार रुपये और सोना 60 हजार रुपये से नीचे, चेक करें आज के रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।

Last Updated- August 03, 2023 | 11:00 AM IST
Gold and Silver price

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव आज सुस्ती के साथ खुले, जबकि बुधवार को भाव तेजी के साथ खुले थे। बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद शाम होते होते इनके भाव गिरने लगे। आज चांदी 73 हजार रुपये और सोना 60 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।

चांदी के वायदा 73 हजार रुपये से नीचे आए

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 264 रुपये की गिरावट के साथ 72,696 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 346 रुपये की गिरावट साथ 72,614 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,749 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,559 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। बुधवार को चांदी की वायदा कीमतों में 1,200 रुपये से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें : Tomato Price Hike: 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है टमाटर की कीमत, ये है वजह

सोना भी नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर गुरुवार को सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 56 रुपये की गिरावट के साथ 59,415 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये की गिरावट के साथ 59,411 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,439 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,373 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Gold, Silver की चमक फीकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा नरम पड गए। Comex पर सोना 1970.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1975.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1972.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.83 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली गिरावट के साथ 23.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

ये भी पढ़ें : एथनॉल योजना में आपूर्ति की बाधा

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement