मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold-Silver Price Today: चांदी 74 हजार रुपये से ऊपर, सोने के भाव में भी तेजी

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले, जबकि बीते दो दिन से भाव गिरावट के साथ खुल रहे थे। सोना 60 हजार रुपये से नीचे और चांदी 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर…

Gold Silver ETF

Gold Silver Price

Last Updated: अगस्त 2, 2023 | 4:24 PM IST

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले, जबकि बीते दो दिन से भाव गिरावट के साथ खुल रहे थे। सोना 60 हजार रुपये से नीचे और चांदी 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई।

चांदी के वायदा 74 हजार रुपये से ऊपर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 156 रुपये की तेजी के साथ 74,099 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 260 रुपये की तेजी के साथ 74,203 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,299 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,099 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मंगलवार को चांदी की वायदा कीमतों में 1,000 रुपये से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर बुधवार को सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 117 रुपये की तेजी के साथ 59,505 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 127 रुपये की तेजी के साथ 59,515 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,580 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,480 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमके सोना—चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। Comex पर सोना 19988.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1978.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.60 डॉलर की तेजी के साथ 1984.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.48 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 24.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement