facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज के भाव

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोने ने 1,12,500 रुपये और चांदी ने 1,33,725 रुपये के ऑल टाइम हाई को छुआ।

Last Updated- September 23, 2025 | 10:02 AM IST
Gold and Silver rate
Representative Image

Gold-Silver Price Today, September 23: सोने चांदी के कारोबार की आज शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन कारोबार की शुरुआत के कुछ ही मिनटों में दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। हालांकि खबर लिखे जाने के समय  चांदी गिरावट के साथ कारोबार करने लगी, जबकि सोने में तेजी बरकरार रही।
खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,12,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,33,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद रिकॉर्ड हाई तक चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 30 रुपये की गिरावट  के साथ 1,12,200 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,12,230 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 270 रुपये की तेजी के साथ 1,12,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,12,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,12,174 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,12,500 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी ने सुस्त शुरुआत के बाद छुआ रिकॉर्ड स्तर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 305 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,250 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,33,555 रुपये था। इसने रिकॉर्ड भाव का स्तर भी छू लिया। हालांकि बाद में खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 148 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,407 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,33,725 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,33,178 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,33,725 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज शुरुआत के बाद गिरी, सोना तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई , लेकिन बाद में चांदी के भाव गिर गए।  Comex पर सोना 3,781.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,775.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,778.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,795.10 डॉलर के भाव पर दिन का सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 44.30 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 44.21 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 44.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज इसने 44.36 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,12,200 1,12,230 1,12,500
चांदी 1,33,250 1,33,555 1,33,407
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,781.20 3,775.10 3,778.20
चांदी 44.30 44.21 44.08

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement