अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। (Representational Image)
Gold and silver price today: घरेलू बाजार में सोने के भाव की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के सुधर गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में शुक्रवार (5 सितंबर) सोने के भाव 1,06,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,24,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 259 रुपये की तेजी के साथ 1,06,676 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,06,417 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 363 रुपये की तेजी के साथ 1,06,780 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,06,810 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,06,639 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,07,226 के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। मंगलवार को इसके भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 420 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,920 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 609 रुपये की तेजी के साथ 1,24,529 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,24,826 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,23,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,26,300 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,602 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,606.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,609.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 41.31 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 41.41 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 41.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 1,06,676 | 1,06,417 | 1,06,780 |
चांदी | 1,23,500 | 1,23,920 | 1,24,529 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,602 | 3,606.70 | 3,609.10 |
चांदी | 41.31 | 41.41 | 41.51 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)