facebookmetapixel
Advertisement
तेल के झटके से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 715 अंक टूटा; Nifty 24,000 के नीचेमध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन बने नीति आयोग के सीईओEditorial: निवेश आकर्षित करने की दौड़ में राज्यों के सामने सुधार की बड़ी चुनौतीसागौन बना किसानों की कमाई का नया सहारा, दौलत बढ़ाने वाली फसल पर बढ़ा भरोसागरीबों के लिए औपचारिक डिजिटल बचत योजना: NPCI और RBI इनोवेशन हब की अगली बड़ी पहलक्या Balanced Hybrid Funds बन सकते हैं निवेश का नया पसंदीदा विकल्प?DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमान

Gold Rate Today: सोने ने दिखाई तेजी, ₹86,200 रुपये के करीब भाव; चांदी के भी भाव बढ़े

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 13 रुपये की गिरावट के साथ 85,139 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 12, 2025 | 9:37 AM IST
Gold price
Representational Image

Gold Rate Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार (12 मार्च) चांदी वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव भी सुस्त शुरुआत के बाद सुधर गए। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 86,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 98,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

Gold: सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 13 रुपये की गिरावट के साथ 85,139 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 86,152 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 44 रुपये की तेजी के साथ 86,196 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,271 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,139 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: Stocks to Watch Today: Airtel, Kaynes Tech, Swiggy, RVNL से लेकर Voda तक, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Silver: चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट बुधवार 430 रुपये की तेजी के साथ 98,562 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 98,132 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 398 रुपये की तेजी के साथ 98,530 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,602 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,505 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,922.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,920.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,922.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 33.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement