facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंगGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भावGold ETF में पैसा लगाने का सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कितना निवेश करें और किस रणनीति से करेंदेशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनबंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरीCrude Oil Price: तेल बाजार में मचा हड़कंप! अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ब्रेंट 79 डॉलर के पारAI Agent बढ़ेंगे, लेकिन खर्च कैसे घटेगा? TCS CEO ने बताया पूरा प्लानStock Market Update: शेयर बाजार में रिकवरी! 300 अंक उछला सेंसेक्स; मेटल, ऑटो और बैंक शेयरों पर दबाव

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: मंगलवार को सोने की कीमत 152 रुपये की तेजी के साथ 62,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

Last Updated- February 19, 2024 | 2:18 PM IST
Gold-Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, February 13: सोने और चांदी के फ्यूचर्स रेट में आज यानी 13 फरवरी को तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। टेक्निकल ग्लिच के कारण आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ठप रही।

सोने के भाव में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 152 रुपये की तेजी के साथ 62,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 152 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,544 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,039.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी भी चमकी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 320 रुपये की तेजी के साथ 71,329 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 320 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,329 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 26,461 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि घरेलू बाजार में मजबूत रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.88 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement