facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों तेजी, गोल्ड का भाव 58 हजार के पार

Advertisement

सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 26, 2023 | 9:55 AM IST
चांदी आयात में तेजी पर UAE से बात करेगा भारत, India will talk to UAE on increase in silver imports

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि पिछले सप्ताह इन दोनों की वायदा कीमतों में ज्यादातर दिन गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी के वायदा भाव बढकर 69 हजार रुपये के करीब पहुंच गए है। सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी चमकी

पिछले सप्ताह चांदी की वायदा कीमतों में काफी गिरावट आई थी। लेकिन इस सप्ताह इसके वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई और भाव 69 हजार के करीब पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 516 रुपये की तेजी के साथ 68,599 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह 824 रुपये की तेजी के साथ 68,907 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 68,949 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,599 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की तेजी के साथ 58,433 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की तेजी के साथ 58,431 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 58,475 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,416 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement