facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडरग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमी

Gold silver price today: ऑलटाइम हाई पर पहुंचे सोने के भाव, चांदी भी चमकी

Advertisement

MCX पर सोने के वायदा भाव ने 64,850 रुपये और दिल्ली में इसके हाजिर भाव 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए।

Last Updated- March 05, 2024 | 7:07 PM IST
Gold Price Today

Gold silver price today: सोने के वायदा भाव में आज शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ इसके भाव 64,850 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव भी गिरावट के साथ खुलने के बाद अब तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हाजिर बाजार में भी सोने के भाव ने आज नया रिकॉर्ड बनाया।

दिल्ली में सोने के हाजिर भाव 800 रुपये तेजी के साथ 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। चांदी के हाजिर भाव भी 900 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये प्रति किलो हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुरुआती सुस्ती के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी व करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी की वजह अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना मानी जा रही है।

सोने के वायदा भाव नये शिखर पर

सोमवार को रिकॉर्ड भाव दर्ज करने के बाद आज फिर से सोने के वायदा भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। हालांकि आज शुरुआत जरूर गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की गिरावट के साथ 64,331 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 384 रुपये की तेजी के साथ 64,846 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 64,850 रुपये के भाव पर दिन का और अब तक का उच्च स्तर और 64,331 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

Also read: Home buyer sentiment: 50 फीसदी खरीदार चाहते हैं 3 BHK मकान खरीदना

चांदी के वायदा भाव भी सुस्ती के बाद सुधरे

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 109 रुपये की गिरावट के साथ 73,358 रुपये के भाव पर खुला। लेकिन खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 643 रुपये की तेजी के साथ 74,110 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,180 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,150 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,123.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,126.30 डॉलर था। लेकिन खबर लिखे जाने के समय यह 11.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,138.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 24.31 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement