facebookmetapixel
Advertisement
लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! El Nino ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भावकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचेUS में H-1B वीजा का खेल बदला! भारतीय IT कंपनियों ने नए आवेदन से बनाई दूरी, 38.5% गिर गए रजिस्ट्रेशनअनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियां

Gold Silver Price Today: सोने के भाव नए शिखर पर, चांदी के गिरे दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: आज भी सोने के वायदा भाव ने 65,315 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव खुले जरूर तेजी के साथ लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए।

Last Updated- March 07, 2024 | 10:09 AM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह सोने के वायदा भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते तीन दिन से इसके भाव नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज भी सोने के वायदा भाव ने 65,315 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव खुले जरूर तेजी के साथ लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव नए शिखर पर

सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की तेजी के साथ 65,205 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 116 रुपये की तेजी के साथ 65,294 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 65,315 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,205 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने 65,315 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव तेजी के बाद फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही। लेकिन बाद में इसके भाव सुस्त पड़ गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 306 रुपये की तेजी के साथ 74,444 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की गिरावट के साथ 74,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,444 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,851 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,156.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,158.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,157.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.40 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement