facebookmetapixel
Advertisement
Molbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदेDefence Stocks: ₹7 लाख करोड़ की खरीदारी पाइपलाइन, इन शेयरों में 32% तक तेजी के टारगेटविदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछली

Gold Silver Price Today: चांदी चमकी, सोने के दाम में गिरावट, खरीदने से पहले देखें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 21 रुपये की तेजी के साथ 62,464 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 09, 2024 | 9:56 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। इस तेजी के साथ चांदी के वायदा भाव बढकर 71 हजार रुपये पार कर गए हैं। जबकि सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम पड गए और इसके वायदा भाव 62,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 21 रुपये की तेजी के साथ 62,464 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 6 रुपये की गिरावट के साथ 62,434 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,466 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,404 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 213 रुपये की तेजी के साथ 71,050 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 173 रुपये की तेजी के साथ 71,010 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,050 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,860 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Wheat stock limit revised: अब कम गेहूं रख पाएंगे कारोबारी, घटी स्टॉक लिमिट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,049.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,047.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,048.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.64 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 22.69 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement