facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?Stock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; कच्चा तेल 99 डॉलर के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, किसी को मिला करोड़ों का ऑर्डर तो किसी में बड़ी डील की तैयारीभारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर

Gold-Silver Price Today: सोना 59 हजार रुपये से नीचे, चांदी के दाम में गिरावट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये और सोने के भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 11, 2023 | 10:49 AM IST
Gold Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसकी कीमतों में भी गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये और सोने के भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है।

चांदी के वायदा भाव तेजी से खुलने के बाद गिरे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 69 रुपये की तेजी के साथ 70,050 रुपये के भाव पर खुला। लेकिन इस तेजी के बाद भाव गिरने लगे और खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की गिरावट के साथ 69,857 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,050 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,851 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Wheat price: खुले बाजार में गेहूं बिक्री के फैसले से नरम पड़े गेहूं के भाव

सोने के वायदा भाव सुस्त

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये गिरावट के साथ 58,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की गिरावट के साथ 58,781 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,828 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,771 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 1944.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1948.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1945.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के भाव की शुरुआत भी सुस्त हुई। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.76 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 22.86 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें :OMSS: 75 लाख टन अनाज बेचेगी सरकार, कम हो सकती है महंगाई की मार

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement