facebookmetapixel
Advertisement
NSE ने सेबी के पास IPO पेपर जमा किए, ₹30,000 करोड़ जुटाने की योजना; देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बनेगाBrazil में फ्लेक्स फ्यूल 70% सस्ता क्यों?मुंबई में जल संकट गहराया, BMC की पाबंदियों से 2.07 लाख घरों की डिलीवरी पर खतराSuzlon 2.0: क्या शेयर अगली रैली के लिए तैयार है?India-EU FTA पर साल के अंत तक लगेगी मुहर, 99% भारतीय निर्यात पर घटेगा शुल्कभारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल! सिर्फ 10 दिन का रणनीतिक तेल भंडार, CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंताSEBI की चेतावनी: अनलिस्टेड शेयरों में निवेश से पहले सावधान! इन प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग से बचेंस्मॉल कैप निवेश का सही तरीका क्या है? एक्टिव, पैसिव या स्मार्ट-बीटा फंड; कहां मिलेगा बेहतर रिटर्नJioBlackRock AMC ने ओवरनाइट फंड को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर से जोड़ा, निवेशकों को मिलेंगे ये फायदेReliance AGM 2026: Jio IPO से AI तक, मुकेश अंबानी के बड़े ऐलान पर टिकी बाजार की नजर

Gold-Silver Price Today: चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, सोने के दाम में गिरावट

Advertisement

Gold Silver Price Today: MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की तेजी के साथ 86,963 रुपये पर खुला।

Last Updated- May 16, 2024 | 12:18 PM IST
Gold-Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। चांदी के वायदा भाव तो आज सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,150 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 87,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में सुस्ती, जबकि चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना तेज शुरुआत के बाद गिरा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 26 रुपये की तेजी के साथ 73,128 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 28 रुपये की गिरावट के साथ 73,074 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,145 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,047 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में कम हुई सोयाबीन की पेराई, सोया खली का निर्यात भी सुस्त हुआ

चांदी के वायदा भाव 87 हजार रुपये पार
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही और इसके भाव अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की तेजी के साथ 86,963 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 323 रुपये की तेजी के साथ 87,188 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,217 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Cotton Price: कपास में जारी मंदी का दौर, किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,391.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,394.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,393.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.90 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.72 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 28.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement