facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Gold silver price today: गोल्ड की कीमत 58 हजार रुपये के पार, चांदी ने भी दिखाए तेवर

Advertisement

इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

Last Updated- June 27, 2023 | 11:01 AM IST
Gold

इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव बढकर 69 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी के वायदा भाव बढ़कर 69,573 रुपये पर खुलेे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 388 रुपये की तेजी के साथ 69,573 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 262 रुपये की तेजी के साथ 69,447 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 69,573 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,400 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोने के वायदा भाव भी तेज

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 81 रुपये की तेजी के साथ 58,493 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की तेजी के साथ 58,524 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 58,530 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,465 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement