facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Gold silver price today: सोना गिरकर 66 हजार से नीचे आया, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Advertisement

Gold silver price today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 66,023 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव भी यही था।

Last Updated- March 11, 2024 | 10:34 AM IST
Gold-Silver price today

Gold silver price today: इस सप्ताह सोने के वायदा भाव की शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सोने चांदी के वायदा भाव नरम पड़ गए।

सोने के वायदा भाव फिसले

सोने के वायदा भाव में आज सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 66,023 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव भी यही था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की गिरावट के साथ 65,970 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,044 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,938 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 66,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की गिरावट के साथ 74,181 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 101 रुपये की गिरावट के साथ 74,210 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,161 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,112 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

Also read: Sovereign Gold Bonds: सॉवरिन गोल्ड बॉन्डों से घटा सोने का आयात बिल, दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के बाद फिसला, चांदी भी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव गिर गए। Comex पर सोना 2,187.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,185.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,183.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.58 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement