facebookmetapixel
Advertisement
आज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी2030 तक भारत में सेमीकंडक्टर की मांग 150 अरब डॉलर! AI और डेटा सेंटर देंगे सबसे बड़ा बूस्टरामकृष्ण फोर्जिंग्स को विदेशों से बड़ा भरोसा! FY27 में निर्यात 35% तक पहुंचाने का लक्ष्य, यूरोप-अमेरिका से बढ़े ऑर्डर2 नई SUV बदलेंगी Hyundai की किस्मत? कंपनी ने FY27 के लिए बनाया बड़ा प्लान

Gold-Silver Price Today: 86 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी भी हुई महंगी; चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 104 रुपये की तेजी के साथ 85,981 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 10, 2025 | 9:43 AM IST
Gold-Silver Price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,000 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 97,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 104 रुपये की तेजी के साथ 85,981 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 85,877 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 163 रुपये की तेजी के साथ 86,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,074 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,980 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 250 रुपये की तेजी के साथ 97,451 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,201 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 300 रुपये की तेजी के साथ 97,501 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,534 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,451 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे हुए सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,919.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,914.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,918.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.94 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 32.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement