facebookmetapixel
Advertisement
Red Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेटरोज UPI से पेमेंट करते हैं? जानिए इससे Credit Score पर पड़ता है असर या नहींऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौन

Gold-Silver Price Today: सोना 58,500 रुपये के करीब, चांदी 71,500 रुपये पार

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपये को पार कर चुके हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 58,500 रुपये के करीब चल रहे हैं।

Last Updated- August 22, 2023 | 12:54 PM IST
Gold Price Today

Gold-Silver Price Today, 22 August: इस सप्ताह लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोमवार और आज की तेजी के बाद चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपये को पार कर चुके हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 58,500 रुपये के करीब चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 92 रुपये की तेजी के साथ 71,754 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की तेजी के साथ 71,735 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,765 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,631 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी की कीमतों में एक हजार रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : अगले साल सोने की कीमतों में दिख सकती है तेजी: CEO, विश्व स्वर्ण परिषद

सोने की भी तेज शुरुआत

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की तेजी के साथ 58,526 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 28 रुपये की तेजी के साथ 58,518 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,528 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,500 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1924 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1923 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की तेजी के साथ 1925.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.37 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली तेजी के साथ 23.38 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Onion price: उपभोक्ताओं के आंसू निकालने लगा प्याज, तो सरकार ने रियायती दर पर शुरू की बिक्री

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement