facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटे

Gold Silver Price Today: सोना 74 हजार से नीचे, चांदी भी फिसली

Advertisement

Gold Price: सोने के वायदा भाव की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 5 रुपये की गिरावट के साथ 74,026 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 22, 2024 | 10:17 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज हल्की तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में इसके भाव गिरने लगे। चांदी के वायदा भाव मंगलवार को सर्वोच्च स्तर छूने के बाद आज नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के फिसल गए।

सोना तेज शुरुआत के बाद फिसला
सोने के वायदा भाव की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 5 रुपये की गिरावट के साथ 74,026 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 127 रुपये की गिरावट के साथ 73,894 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,026 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,882 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: RIL, Sun Pharma, HDFC Bank, BHEL समेत इन 10 स्टॉक्स पर आज रखें फोकस

चांदी के वायदा भाव नरम
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 121 रुपये की गिरावट के साथ 94,604 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 238 रुपये की गिरावट के साथ 94,487 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,868 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,453 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। इसी सप्ताह चांदी के वायदा भाव ने 95, 950 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम,चांदी की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।Comex पर सोना 2,425.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,425.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,422.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.22 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.07 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 31.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement