facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Gold-Silver Price Today: सोना 55 हजार और चांदी 62 हजार से नीचे

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 11:44 AM IST
Gold and Silver Rate today

सोना व चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव गिरकर 55 हजार से नीचे और चांदी के 62 हजार से नीचे चले गए हैं। जबकि इस सप्ताह के पहले दिन सोना के वायदा भाव बढकर 56 हजार के करीब और चांदी के भाव बढ़कर 65 हजार के करीब पहुंच गए थे। इस सप्ताह अब तक चांदी के वायदा भाव करीब 6 फीसदी और सोने के वायदा भाव 1.5 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 54,855 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 54,911 रुपये प्रति 10 ग्राम था। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की गिरावट के साथ 54,842 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को यह 55,982 रूपये का दिन का ऊपरी स्तर छूने के बाद 55,769 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह इस सप्ताह अब तक सोने के इस कॉन्ट्रैक्ट में 927 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। पिछले महीने सोने के वायदा भाव ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव इस सप्ताह अब तक 6 फीसदी गिरे

सोने के साथ चांदी के वायदा भाव भी नरम पड़ गए हैं। MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट आज पिछले क्लोजिंग प्राइस 61,817 रुपये की तुलना में 83 रुपये तेजी के साथ 61,900 रुपये किलो के भाव पर खुला। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और भाव दिन के निचले स्तर 61,500 रुपये किलो तक चले गए। खबर लिखे जाने के यह चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की गिरावट के साथ 61,628 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस सप्ताह सोमवार को चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट 66,031 रूपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 65,494 रुपये किलो के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह इस सप्ताह चांदी के इस कॉन्ट्रैक्ट में 3,866 रुपये किलो की गिरावट आ चुकी है। चांदी के वायदा भाव पिछले महीने 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement