facebookmetapixel
Advertisement
Coca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्त

Gold-Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक कर लें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव सुधरकर 60,800 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 73,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 17, 2023 | 9:55 AM IST
Gold-Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। सोने के वायदा भाव सुधरकर 60,800 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 73,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव सुस्ती के बाद सुधरे

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाद में कीमतों में सुधार देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 36 रुपये की गिरावट के साथ 60,686 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 96 रुपये की तेजी के साथ 60,818 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,686 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें:  Sunflower oil: वायदा कारोबार से मिला सूरजमुखी तेल को दम

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। लेकिन बाद में इसके भाव भी बढने लगे। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 17 रुपये की गिरावट के साथ 73,343 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये की तेजी के साथ 73, 420 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,557 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,158 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी के वायदा भाव की सुस्त शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। बाद में सोने के भाव में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 1984.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1987.30 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.50 डॉलर की तेजी के साथ 1988.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement