facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Gold-Silver price today : तेज शुरुआत के साथ 60 हजार के पार सोना, चांदी सुस्त, जानें आज का रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

Last Updated- November 16, 2023 | 12:10 PM IST
Gold Silver Price

Gold silver price today : सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की आज भी शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की तेजी के साथ 60,148 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये की तेजी के साथ 60,158 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,177 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,121 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की गिरावट के साथ 72,217 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,183 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,285 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,002 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

Also read: Gold ETF में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, अक्टूबर में आए 841 करोड़ रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 1963 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1964.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1961.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.51 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 23.38 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement