facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, फटाफट चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 280 रुपये की तेजी के साथ 71,474 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 23, 2024 | 12:32 PM IST
Gold silver price today
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today, August 23: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में इसके भाव भी चढ़ गए।

सोने के वायदा भाव चमके

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 280 रुपये की तेजी के साथ 71,474 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 190 रुपये की तेजी के साथ 71,384 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,474 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,360 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 831 रुपये की तेजी के साथ 84,567 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 287 रुपये की तेजी के साथ 84,023 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,567 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 83,908 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में इसके भाव में भी तेजी देखी जाने लगी।Comex पर सोना 2,521.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,516.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,524.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.99 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.04 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 29.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement