facebookmetapixel
Advertisement
20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असरCBDT ने FY27 के लिए CII बढ़ाकर 384 किया, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स कैलकुलेशन के लिए होगा लागू

Gold Silver Price Today: आज फिर महंगा हुआ सोना चांदी, चेक करें ताजा रेट

Advertisement

Gold Silver Price: खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,700 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- June 06, 2024 | 9:35 AM IST
Gold Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज लगातार दूसरे दिन दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,700 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 361रुपये की तेजी के साथ 72,879 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 407 रुपये की तेजी के साथ 72,925 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,962 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,879 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 395 रुपये की तेजी के साथ 90,839 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,234 रुपये की तेजी के साथ 91,678 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,698 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,839 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इसके भाव चढ़ गए। चांदी की शुरुआत तेज ही रही। Comex पर सोना 2,375.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,375.50 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 14.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,389.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.14 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.07 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.54 डॉलर की तेजी के साथ 30.61 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement