facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसान

Gold-silver price today: धनतेरस से पहले सस्ते हुए सोना चांदी, फटाफट चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 212 रुपये की गिरावट के साथ 78,320 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 28, 2024 | 11:46 AM IST
Gold buying on Diwali

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,250 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखने को मिल रही है।

धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 212 रुपये की गिरावट के साथ 78,320 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 273 रुपये की गिरावट के साथ 78,259 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,322 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,131 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 78,919 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 468 रुपये की गिरावट के साथ 96,666 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 816 रुपये की गिरावट के साथ 96,318 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,776 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: भारत में Apple के आपूर्तिकर्ता नेटवर्क में हो रहा विस्तार, कर्नाटक का एक्वस ग्रुप भी हुआ शामिल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के भाव सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गये। Comex पर सोना 2,749.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,754.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,745.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.83 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.77 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 33.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 11:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement