facebookmetapixel
Advertisement
Adani Total Gas Q1 Results: मुनाफा 18% घटकर ₹133 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 27% की जोरदार बढ़ोतरीसिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आयाExplainer: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमी दुनिया, क्या भारत में फिर बढ़ेगी महंगाई और जेब पर पड़ेगा बोझ?सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारीनॉमिनी के लिए राहत, सेबी ने बदली म्युचुअल फंड क्लेम प्रक्रिया; जानिए क्या बदलाBajaj Auto का दमदार प्रदर्शन, Q1FY27 में प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹3,226; रेवेन्यू में 65% उछालगिरावट में क्या करें निवेशक? PL कैपिटल ने बताया कहां लगाएं पैसा, कैसे बनाएं मजबूत पोर्टफोलियोUpcoming IPO: योगीजी डिजी लाने जा रही ₹270 करोड़ का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHPUpcoming IPO: Cube Highways, Lohia Corp, Indo-MIM… इस हफ्ते IPO बाजार रहेगा गुलजार! चेक करें पूरी लिस्ट

Gold silver price today: सस्ते हुए सोना चांदी, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold silver price today: सोने के वायदा भाव 71,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- April 30, 2024 | 9:51 AM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।

सोने के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 302 रुपये की गिरावट के साथ 71,300 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 257 रुपये की गिरावट के साथ 71,345 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,347 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,266 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव भी फिसले
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 511 रुपये की गिरावट के साथ 80,341 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 540 रुपये की गिरावट के साथ 80,312 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,409 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,312 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव गिरे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,347 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,357.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,341.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.66 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 27.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement