facebookmetapixel
Advertisement
Jio Financial Services Q1 Results: मुनाफा 156% बढ़कर ₹830 करोड़ पर, रेवेन्यू तीन गुना से ज्यादा बढ़ा20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असर

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें क्या हैं आज के दाम

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 10:18 AM IST
Gold and Silver Rate today

सोने-चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोना के वायदा भाव गिरकर 60 हजार रुपये के करीब आ गए हैं। चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब चल रहे हैं।

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की गिरावट के साथ 60,100 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये की गिरकर 60,120 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,153 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,049 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव भी सुस्त

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव भी आज गिरावट के साथ खुले। MCX पर गुरुवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की गिरावट के साथ 72,555 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 173 रुपये की नरमी के साथ 72,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,557 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,481 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement