facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी के दामों में गिरावट, जानें ताजा रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव गिरकर 61 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 06, 2023 | 9:41 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव गिरकर 61 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरूआत तो तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में गिरावट देखी जाने लगी।

सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 173 रुपये की गिरावट के साथ 60,847 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपये की गिरावट के साथ 60,810 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,847 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,755 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने की PMGKAY के विस्तार की घोषणा, मगर मुफ्त अनाज बिगाड़ सकता है बजट

चांदी भी फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपये की गिरावट के साथ 72,230 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 158 रुपये की गिरावट के साथ 72,094 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,230 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,010 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : दीवाली पर बोनस पाएं तो महंगा कर्ज पहले चुकाएं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़े सोने चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 1999.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1999.30 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1991.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.33 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement