facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Gold silver price today: सोना 61 हजार और चांदी 71 हजार रुपये के करीब

Advertisement

Comex पर सोना 1993.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 1993.50 डॉलर था।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:10 AM IST
Gold and Silver price
Representative Image

Gold Silver Price today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज सुस्ती देखने को मिल रही है। चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि सोने के वायदा भाव सपाट खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार के करीब और चांदी के 71 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मिला जुला रुख देखा जा रहा है।

सोने की वायदा कीमतों में सुस्ती

सोने के वायदा भाव आज गुरुवार के भाव पर ही खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 60,911 रुपये के भाव पर खुला, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी यही था। हालांकि खबर लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 6 रुपये की गिरावट के साथ 60,905 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,913 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,892 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: भारत में सोने की मांग बढ़ी, लेकिन त्योहारी सीज़न में कीमतों में वृद्धि से गिरावट का खतरा

चांदी भी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 230 रुपये की गिरावट के साथ 71,170 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 116 रुपये की गिरावट के साथ 71,284 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,308 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,164 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव सपाट खुले। Comex पर सोना 1993.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 1993.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 1993.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also read: Gold Price: अक्टूबर में 9% चढ़ा सोना, चमक रह सकती है बरकरार; Central Banks की शानदार खरीदारी

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.87 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 22.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement