facebookmetapixel
Advertisement
Large & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलरमध्य पूर्व संघर्ष का दुबई के रियल्टी पर खास असर नहीं, भारतीय प्रॉपर्टी खरीदने में सबसे आगेExplainer: लकी ड्रॉ-गिफ्ट्स पर टैक्स के क्या हैं नियम? नोटिस से बचने के लिए ITR फाइल करने से पहले जान लेंAadhaar Pin Change: क्या किसी और को पता चल गया है आपके आधार ऐप का पिन? आज ही ऐसे बदलेंCarTrade पर बुलिश हुआ ग्लोबल ब्रोकरेज, कहा- कंपनी की असली ताकत अभी नहीं समझ रहा बाजारयूजरनेम फीचर पर WhatsApp और Telegram ने सरकार को भेजा जवाब, जांच के बाद रुख साफ करेगी सरकार

Gold Silver Price Today: सोने का भाव गिरकर 58 हजार से नीचे, चांदी चमकी

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 68 हजार रुपये से ऊपर, जबकि सोने के वायदा भाव गिरकर 58 हजार से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 30, 2023 | 10:21 AM IST
Gold-Silver Price today

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव आज भी तेजी के साथ खुले, लेकिन सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। इस सप्ताह इससे पहले सोने के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुल रहे थे। चांदी के वायदा भाव 68 हजार रुपये से ऊपर, जबकि सोने के वायदा भाव गिरकर 58 हजार से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 110 रुपये की तेजी के साथ 68,299 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 343 रुपये की तेजी के साथ 68,532 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 68,532 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,299 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव सुस्त

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 34 रुपये गिरकर 57,980 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 49 रुपये की गिरावट के साथ 57,965 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,065 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 57,961 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement