facebookmetapixel
Advertisement
35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची बफर स्टॉक की खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

Gold-Silver Price: सोने में 700 रुपये की गिरावट, चांदी भी 2,000 रुपये लुढ़की

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू स्तर पर, व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण विदेशों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया।

Last Updated- September 09, 2024 | 10:12 PM IST
Gold price

Gold-Silver Price: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 700 रुपये टूटकर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

संघ ने कहा कि सोने की ही तरह जबकि चांदी का भाव 2,000 रुपये लुढ़ककर 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ, जिसका कारण औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच, 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपए गिरकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछला बंद भाव 73,850 रुपये था। घरेलू स्तर पर, व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण विदेशों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2,522.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘सोमवार को सोने में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका में मिश्रित रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दरों में कटौती के आकार को लेकर संदेह बढ़ा दिया है।’

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी के अनुसार, पिछले सप्ताह के अंत में सोने की कीमत में गिरावट आई, जो मिश्रित रोजगार आंकड़ों और कुछ फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद रिकॉर्ड स्तर से पीछे हट गई, जिसमें अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर संदेह जताया गया।

मोदी ने कहा कि व्यापारी इस सप्ताह के अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें मुद्रास्फीति और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) शामिल हैं, ताकि ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के अगले कदम का अनुमान लगाया जा सके। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतें मामूली बढ़त के साथ 28.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 10:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement