facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Gold-Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे उतरा, चांदी के दाम स्थिर

Advertisement

ईरान और इजरायल के बीच पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भी सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और एमसीएक्स में इसके 75,450-76,350 रुपये के दायरे में रहने का अनुमान है।

Last Updated- October 08, 2024 | 7:16 PM IST

वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के कारण स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के चलते राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं। कारोबार के दौरान सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को सोना 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था।

हालांकि, विदेशी बाजारों में चांदी के भाव में गिरावट के बाद मुनाफावसूली के कारण चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 400 रुपये गिरकर 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

सोमवार को पिछले बंद भाव में यह 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 145 रुपये गिरकर 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत एमसीएक्स में 1,280 रुपये गिरकर 91,077 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

ईरान और इजरायल के बीच पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भी सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और एमसीएक्स में इसके 75,450-76,350 रुपये के दायरे में रहने का अनुमान है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ब्याज दरों में कटौती को लेकर बाजार की धारणा तटस्थ बनी हुई है, जिसमें 0.25 (चौथाई) प्रतिशत की कटौती की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े अनुरूप आ रहे हैं, जिससे दरों में बड़ी कटौती की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं।’’

एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.38 प्रतिशत गिरकर 2,655.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.79 प्रतिशत गिरकर 31.43 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement