facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold ने दिखाई तेजी, Silver के भी बढ़े भाव; चेक करें MCX पर लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold, Silver Rate Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 141 रुपये की तेजी के साथ 86,325 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 25, 2025 | 9:31 AM IST
Gold and Silver Price today
Representational Image

Gold, Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार (25 फरवरी) को दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 86,350 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 141 रुपये की तेजी के साथ 86,325 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 168 रुपये की तेजी के साथ 86,352 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,380 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,325 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 411 रुपये की तेजी के साथ 95,500 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 396 रुपये की तेजी के साथ 95,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,538 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,428 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00,081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,9568.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,963.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,961.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.72 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.69 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 32.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement