facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Gold Roundup: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, भाव अभी भी रिकॉर्ड स्तर के आस-पास

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 2:50 PM IST
Gold-Silver Price today

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन नरमी देखी गई। एमसीएक्स पर इससे पहले सोमवार को कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) सोने की कीमत 56,562 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी । चांदी की कीमतों में हालांकि मजबूती देखी जा रही है।

जानकारों के अनुसार, नेगेटिव ग्लोबल ट्रेंड की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई है।

घरेलू वायदा बाजार / MCX

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,352 रुपये के मुकाबले 56,303 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,345 और 56,122 के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 28 रुपये यानी 0.05 फीसदी की नरमी के साथ 56,324 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 69,186 रुपये के मुकाबले 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 69,669 और 69,087 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 424 रुपये यानी 0.61 फीसदी की मजबूती के साथ 69,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में भी आज सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना (999) आज 147 रुपये की कमजोरी के साथ 56,605 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना (995) और सोना (916) भी क्रमश: 147 और 135 रुपये की नरमी के साथ 56,378 और 51,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । जबकि चांदी की कीमतें 68,661 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

ग्लोबल मार्केट

डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,902.59 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इससे पहले कारोबार के दौरान यह 1,896.32 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। सोमवार को हाजिर सोने की कीमत 9 महीने यानी अप्रैल 2022 के ऊपरी लेवल 1,929 डॉलर प्रति औंस तक चली गई थी। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.3 फीसदी की मजबूती है।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement