facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP7% से नीचे गिरेगी देश की विकास दर! RBI के घटे GDP अनुमान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी जताई सहमतिचौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना टूटा! डॉलर के आधार पर ब्रिटेन ने भारत को छोड़ा पीछे, छठे स्थान पर धकेलारबी की अच्छी फसल के बाद भी कृषि विकास दर में गिरावट, वित्त वर्ष 26 में GVA घटकर 3% रहने का अनुमान

Gold Roundup: ऑल टाइम हाई से थोड़ा नीचे आया सोना

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 2:02 PM IST
Gold and Silver Price

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें में नरमी देखी गई। एमसीएक्स पर कल यानी सोमवार को कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) सोने की कीमत 56,562 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी ।

जानकारों के अनुसार, नेगेटिव ग्लोबल ट्रेंड की वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आई है। इससे पहले वैश्विक बाजार में सोने की कीमत सोमवार को 9 महीने यानी अप्रैल 2022 के ऊपरी लेवल 1,929 डॉलर प्रति औंस तक चली गई थी।

घरेलू वायदा बाजार / MCX

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,482 रुपये के मुकाबले 56479 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,521 और 56,344 के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 89 रुपये यानी 0.16 फीसदी की नरमी के साथ 56,393 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 69,786 रुपये के मुकाबले 69,686 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 69,849 और 69,428 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 264 रुपये यानी 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 69,522 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू  स्पॉट मार्केट

घरेलू  हाजिर (स्पॉट) बाजार में भी आज सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना (999) आज 58 रुपये की कमजोरी के साथ 56,825 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना (995) और सोना (916) भी क्रमश: 58 और 53 रुपये की नरमी के साथ 56,597 और 52,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । चांदी भी 118 रुपये गिरकर 69,049 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट

डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,910.02 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। हाजिर सोने की कीमत सोमवार को 9 महीने यानी अप्रैल 2022 के ऊपरी लेवल 1,929 डॉलर प्रति औंस तक चली गई थी। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.17 फीसदी की मजबूती है।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement