facebookmetapixel
Advertisement
UP में ‘Blue Dots AI’ की शुरुआत, अब स्थानीय भाषा में घर बैठे मिलेगी नौकरी की जानकारीभारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 47% बढ़ा, Apple रही सबसे बड़ी वजहUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान

फिर ’12वें’ आसमान पर पहुंचा सोना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 PM IST

अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में तेजी की लहर से बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने की चमक फिर से बढ़ गई।


आभूषण निर्माताओं की ओर से भारी लिवाली के बीच सोने की कीमत 12,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गई। बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये चढ़कर 12,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मांग बढ़ने से चांदी की कीमत 180 रुपये चढ़कर 20,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी के मद्देनजर घरेलू बाजार में सोने में तेजी आई। उन्होंने कहा कि यूरो के मुकाबले डॉलर की कीमत छह महीने के उच्च स्तर से नीचे लुढ़कने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख से एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई।

वहीं, शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन के नजदीक होने से स्टॉकिस्टों द्वारा मौजूदा स्तरों पर सोने की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी को बल मिला। बुधवार को सोना स्टैंडर्ड का भाव 70 रुपये बढ़कर 12,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोना आभूषण का भाव 70 रुपये चढ़कर 11,880 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि गिन्नी 9,900 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर खामोश रही।

Advertisement
First Published - August 27, 2008 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement