facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

Gold Rate Today: सोना तेजी के साथ 84,653 रुपये पर खुला, MCX पर चांदी की भी दिखी चमक

Advertisement

Gold, Silver Rate Today: चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 111 रुपये की तेजी के साथ 95,699 रुपये पर खुला।

Last Updated- February 07, 2025 | 9:31 AM IST
Gold and Silver Price
Representational Image

Gold Rate Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज (7 फरवरी 2025)  दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 84,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

Gold: फिर हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 209 रुपये की तेजी के साथ 84,653 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 241 रुपये की तेजी के साथ 84,685 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,733 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 84,894 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver: वायदा में बढ़ी चमक  

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 111 रुपये की तेजी के साथ 95,699 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 122 रुपये की तेजी के साथ 95,710 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,688 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,880.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,876.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,889.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.65 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.62 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 32.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement