facebookmetapixel
Advertisement
FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौका

US फेड मीटिंग से पहले सोने में तूफानी तेजी! दो दिन में 4 हजार रुपये चढ़ा, ग्लोबल कीमतें 3,400 डॉलर के करीब

Advertisement

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में आज दोपहर के कारोबार में सोना 96,369 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ऊपर गया। ग्लोबल मार्केट में यह 3,400 डॉलर प्रति औंस के बेहद करीब है।

Last Updated- May 06, 2025 | 1:24 PM IST

Gold prices on 6th May 2025: सोने की घरेलू कीमतों में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में आज (6 मई) दोपहर के कारोबार में सोना 96,369 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ऊपर गया। फिलहाल यह 96,310 के भाव पर है। इससे पहले एमसीएक्स (MCX) पर सोने के बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट ने पिछले हफ्ते गुरुवार (1 मई)  को 92,055 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि 22 अप्रैल को इसने 99,358 का नया रिकॉर्ड  हाई बनाया था। इस तरह पिछले गुरुवार के लो से सोना 4 हजार रुपये से ज्यादा रिकवर हुआ है। हालांकि 22 अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से यह अभी भी 3 हजार रुपये नीचे है। उधर घरेलू स्पॉट मार्केट में सोना फिलहाल 96,500 के ऊपर है।

ग्लोबल मार्केट में बेचमार्क कीमतें आज कारोबार के दौरान 3,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गईं। पिछले कारोबारी दिन भी सोना तकरीबन 3 फीसदी मजबूत हुआ। 22 अप्रैल को रिकॉर्ड  3,500 डॉलर के पार जाने के बाद इसकी कीमतें 1 मई  को 3,209.4 डॉलर तक नीचे चली गई थीं।

Also Read: SGB 2017-18 Series I final redemption: आठवां सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड रिकॉर्ड रिडेम्प्शन प्राइस पर 9 मई को होगा मैच्योर, ग्रॉस रिटर्न 247%

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की मीटिंग से पहले फिलहाल सोने को सपोर्ट बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) इस बेशकीमती धातु की मांग में आई तेजी से मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय मीटिंग आज 6 मई से शुरू होगी जबकि 7 मई को ब्याज दरों पर फैसला आएगा। हालांकि इस मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बेहद कम है लेकिन मार्केट जुलाई से लेकर दिसंबर तक ब्याज दरों में कम से कम 80 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद कर रहा है। मार्केट की नजर अमेरिका और चीन के बीच छिड़े ट्रेड वॉर पर भी है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार  को दोपहर के कारोबार (12:30 PM IST) में 1,661 रुपये यानी 1.75 फीसदी की मजबूती के साथ 96,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 551 रुपये चढ़कर 95,200 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 96,369 रुपये के हाई और 95,200 रुपये के लो के बीच कारोबार किया ।

गोल्ड फ्यूचर (Rupees/10 gm)

तारीख कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
6 मई 2025 गोल्ड जून  कॉन्ट्रैक्ट 94,649 95,200 96,369 95,200 96,310 +1,661 (+1.75%)

(Source: MCX 12:30 pm IST)

घरेलू स्पॉट मार्केट

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पिछले कारोबारी दिन (सोमवार की क्लोजिंग के मुकाबले 1,479 रुपये चढ़कर 96,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर यह 95,282 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था। 2 मई को शुरुआती कारोबार में यह 93,393 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे चला गया था।

स्पॉट गोल्ड (Rupees/10 gm)

गोल्ड मई 2025  (क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) 6 मई 2025 (ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम) बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 95,282 96,761 +1,479
गोल्ड 24 कैरेट (995) 94,900 96,374 +1,474
गोल्ड 22  कैरेट (916) 87,278 88,633 +1,355
सिल्वर/kg 94,100 95,845 +1,745

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड (spot gold) कारोबार के दौरान आज  3,387.11 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 3,323.50 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 1.04 फीसदी की तेजी  के साथ 3,368.34 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस जून गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX JUN′25) भी आज कारोबार के दौरान 3,395 डॉलर और 3,332.10 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 1.63 फीसदी की मजबूती के साथ 3,376.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड और यूएस जून गोल्ड फ्यूचर्स मंगलवार (22 अप्रैल) को क्रमश: 3,500.05 और 3,509.90 डॉलर के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

इंटरनेशनल गोल्ड (USD/ounce)

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
6 मई 2025 गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट

(COMEX)

3,322.30 3,345.70 3,395 3,332.10 3,376.30 +54 (+1.63%)
6 मई 2025 स्पॉट गोल्ड 3,333.72 3,333.72 3,387.11 3,323.5 3,368.34 +34.62 (+1.04%)

Source: Bloomberg (12:30 PM IST)

 

 

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement