facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Gold price today: MCX पर सोना फिर फिसला 56 हजार से नीचे

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 12:46 PM IST
Gold all time high

सोने के वायदा भाव अब फिर से 56 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 56 हजार से नीचे आए थे। हालांकि बाद में भाव बढ़कर 56 हजार से ऊपर चले गए थे। गुरुवार को सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,954 रुपये के भाव पर खुला और 55,851 रुपये के निचले स्तर तक चला गया। बुधवार को यह 56,083 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 184 रुपये की गिरावट के साथ 55,899 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस माह MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

तेजी के साथ खुले चांदी के वायदा भाव, पर बाद में गिरे भाव

चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुला। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रही और खुलने के कुछ समय बाद यह भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस से नीचे चला गया। चांदी के वायदा भाव 65 हजार रुपये के करीब पहुंच गए। है। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 65,511 रुपये के भाव पर खुला,जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 65,438 रुपये प्रति किलो था।

इस तरह चांदी की वायदा कीमत 73 रुपये की तेजी के साथ खुली। लेकिन ये भाव तेजी से खुलने के कुछ समय बाद पिछले क्लोजिंग प्राइस से नीचे 65,156 रुपये के निचले स्तर तक चले गए। खबर लिखे जाने के समय चांदी का यह बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की गिरावट के साथ 65,273 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह चांदी के भाव 11 महीने के उच्च स्तर 72,000 रुपये प्रति किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement