facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

Gold price today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 108 रुपये की गिरावट के साथ 70,630 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 13, 2024 | 2:02 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज भी नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोमवार को भी दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले थे। लेकिन बाद में तेजी के साथ बंद हुए थे।

खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 70,650 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।

सोने के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 108 रुपये की गिरावट के साथ 70,630 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 74 रुपये की गिरावट के साथ 70,664 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,714 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,629 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव लुढ़के

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 456 रुपये की गिरावट के साथ 81,168 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 420 रुपये की गिरावट के साथ 81,204 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 81,232 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80983 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज शुरुआत के बाद नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में भाव सुस्त पड़ गए।Comex पर सोना 2,512.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,504 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,502.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.03 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 27.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement