facebookmetapixel
Advertisement
विदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती है

Gold silver price today: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹96,700 के पार; चांदी भी ₹95,600 पर चमकी

Advertisement

Gold-Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज फिर सोने के वायदा भाव 3,397.60 डॉलर के भाव पर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए।

Last Updated- April 21, 2025 | 10:10 AM IST
Gold Price Today
Gold Price: घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Gold-Silver Price Today, April 21: सोने के भाव इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज फिर सोने के वायदा भाव 3,397.60 डॉलर के भाव पर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी  के वायदा भाव में भी दोनों बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है।

सोना 96,700 पार कर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 1,443 रुपये की तेजी के साथ 96,696 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,254  रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपये की तेजी के साथ 96,616 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,747 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,428 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 96,747 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 563 रुपये की तेजी के साथ 95,600 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,037 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 543 रुपये की तेजी के साथ 95,580 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,629 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,541 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी भी चढ़ी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,347 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,328.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,395.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,397.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.44 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 32.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
MCX, Comes पर भाव
MCX Open Last Close LTP
सोना 96,696 95,254 96,616
चांदी 95,600 95,037 95,580
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,347 3,328.40 3,395.70
चांदी 32.44 32.47 32.66

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement