facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

Gold-Silver Price Today: MCX और कॉमेक्स पर सोने-चांदी के भाव में उलटफेर, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,11,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 17, 2025 | 10:37 AM IST
Gold and silver price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है, जबकि सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,11,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के वायदा भाव गिरावट और चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 277 रुपये की गिरावट के साथ 97,511 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,788 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 358 रुपये की गिरावट के साथ 97,430 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,549 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,410 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव तेज

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 294 रुपये की तेजी के साथ 1,11,929 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,11,635 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 215 रुपये की तेजी के साथ 1,11,850 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,11,929 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,11,746 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,15,136 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट, जबकि चांदी की तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,354.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,359.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,347.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.14 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 38.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,511 97,788 97,430
चांदी 1,11,929 1,11,635 1,11,850
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,354.70 3,359.10 3,347.70
चांदी 38.14 38.11 38.22


(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement