facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

सोने ने बनाया ₹1,17,800 का रिकॉर्ड, चांदी पहुंची ₹1,44,844 की नई ऊंचाई पर

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,17,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,43,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- October 01, 2025 | 10:17 AM IST
Gold Prices
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है और इनके भाव भी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: इस सप्ताह लगातार सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को कारोबारी हफ्ते में लगातार तीसरे दिन दोनों के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,17,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,43,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है और इनके भाव भी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए।

सोने के भाव नई ऊंचाई पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 365 रुपये की तेजी के साथ 1,17,630 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,17,265 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 367 रुपये की तेजी के साथ 1,17,632 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,17,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,16,615 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,17,800 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी रिकॉर्ड स्तर तक चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और भाव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,059 रुपये की तेजी के साथ 1,43,204 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,42,145 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,602 रुपये की तेजी के साथ 1,43,747 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,44,844 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,204 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,44,844 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना चांदी नए शिखर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और भाव सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गए। Comex पर सोना 3,888.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,873.20 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 20.20 डॉलर की तेजी के साथ 3,893.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव आज 3,904.10 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 46.83 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 46.64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.06 डॉलर की तेजी के साथ 47.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज इसने 47.82 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,17,630 1,17,265 1,17,632
चांदी 1,43,204 1,42,145 1,43,747
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,888.70 3,873.20 3,893.40
चांदी 46.83 47.64 47.70

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।) 

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement